उत्तर प्रदेशमहराजगंज

महराजगंज: गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप! 

पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में 5 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह करने वाली करिश्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई।

पुरन्दरपुर

महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करमहवा बुजुर्ग में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से गांव में हड़कंप मच गया है। मृतका की पहचान करिश्मा के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज 5 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह के रूप में हुई थी।मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।

उन्होंने इसे सोची-समझी साजिश बताते हुए दहेज हत्या का संगीन आरोप लगाया है। परिजनों के विलाप से मौके पर मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) फरेंदा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने आक्रोशित मायके पक्ष को समझाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button