मुजफ्फरनगर: 12 साल पुराने ‘इश्क’ का खौफनाक अंत; दो प्रेमियों के बीच फंसी प्रेमिका ने दूसरे के साथ मिलकर पहले को उतारा मौत के घाट
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में खूनी इश्क की एक ऐसी दास्तान सामने आई है जिसे सुनकर रूह कांप जाए।

मुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में ‘खूनी इश्क’ की एक ऐसी दास्तान सामने आई है जिसे सुनकर रूह कांप जाए। एक महिला ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर उस शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी, जिससे उसका 12 साल पुराना रिश्ता था। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
घटना की शुरुआत 1 फरवरी 2026 को हुई, जब नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के सरवट फाटक के पास एक नाले में कंबल में लिपटा हुआ एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान पुरकाजी के हरीनगर निवासी संजीव उर्फ जीवन (32 वर्ष) के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि संजीव की मौत गला घोंटने की वजह से हुई है।
दो आशिक और एक कातिल हसीना
पुलिस जांच में मृतक की महिला मित्र सोनिया का नाम सामने आया। जब पुलिस ने सोनिया को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने जो राज उगले वह चौंकाने वाले थे
12 साल का रिश्ता: सोनिया का संजीव के साथ शादी से पहले से करीब 12 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
दूसरे प्रेमी की एंट्री: सोनिया का अपनी ससुराल (हरसोली गांव) में सादिक नाम के युवक से भी अफेयर शुरू हो गया। सादिक गोवा में सिलाई का काम करता था।
साजिश की वजह: जब सादिक को संजीव के बारे में पता चला, तो उसने सोनिया के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।साजिश के तहत शनिवार शाम को सोनिया ने संजीव को मिलने के बहाने अपने किराए के मकान पर बुलाया। वहां सादिक पहले से ही घात लगाकर बैठा था। जैसे ही संजीव पहुंचा, सोनिया और सादिक ने मिलकर संजीव का गला दबा दिया और उसकी निर्मम हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए उन्होंने लाश को कंबल में लपेटा और पास के नाले में फेंक दिया।
एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने बताया
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने की पुष्टि होने के बाद एसपी सिटी और सीओ मंडी के नेतृत्व में टीमों ने काम किया। 24 घंटे के अंदर सोनिया और सादिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।




