उत्तर प्रदेशमहराजगंज

फरेंदा: यूजीसी बिल के समर्थन में एससी-एसटी और ओबीसी समाज ने भरी हुंकार, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

महराजगंज जनपद में उच्च शिक्षा में पारदर्शिता और सामाजिक न्याय की मांग को लेकर फरेंदा तहसील मुख्यालय पर एससी-एसटी और ओबीसी संघर्ष मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया।

फरेंदा

महराजगंज जनपद में उच्च शिक्षा में पारदर्शिता और सामाजिक न्याय की मांग को लेकर फरेंदा तहसील मुख्यालय पर एससी-एसटी और ओबीसी संघर्ष मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। विभिन्न संगठनों के बैनर तले एकजुट हुए नेताओं ने यूजीसी (UGC) बिल के समर्थन में हुंकार भरते हुए तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

सामाजिक न्याय और पारदर्शिता पर जोर

सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि प्रस्तावित यूजीसी बिल देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाने की क्षमता रखता है। संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के अनुसार, यह बिल न केवल शिक्षण संस्थानों में जवाबदेही तय करेगा, बल्कि विश्वविद्यालयों में आरक्षण और समान अवसर की संवैधानिक गारंटी को भी मजबूती से लागू करने में सहायक होगा।

वंचित वर्गों के हितों की रक्षा का संकल्प

प्रदर्शन के दौरान ओबीसी महासभा और एससी-एसटी समाज के नेताओं ने केंद्र सरकार से इस बिल को अविलंब लागू करने की मांग की। इस महत्वपूर्ण प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। मुख्य रूप से जिला पंचायत प्रतिनिधि राहुल शर्मा, सपा जिला उपाध्यक्ष गोलू पासवान, अरविंद मौर्य, संजय राव, अजय यादव और राम ललित मौर्य सहित कई संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए और अपनी आवाज बुलंद की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button